खेलों से बेहतर कोई दूसरी दवा नहीं
मेदिनीनगर. चैनपुरप्रखंड के नावाडीह पंचायत के ग्राम कुट्टी में फुटबॉल टूर्नामेंट का उदघाटन करते हुए युवा नेता दिलीप सिंह नामधारी ने उपस्थित खिलाड़ियों एवं जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों से बेहतर कोई दूसरी दवा नहीं हुआ करती क्योंकि इससे मनुष्य पूर्णतः स्वस्थ रहता है और उसको दवाइयों की कोई जरूरत नहीं पड़ती।
उन्होंने यह भी कहा कि पलामू सहित झारखंड की धरती खेलों के लिए अत्यधिक उर्वरा है तथा यहां के युवक और युवतियों को यदि थोड़ी सी मदद दे दी जाए तो ये भारत में ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अच्छे खिलाड़ी सिद्ध हो सकते हैं। उन्होंने खेलों के मामले में खिलाड़ियों को अपने स्तर से हरेक सहायता देने का वादा किया। इस समारोह में झारखंड के प्रथम विधानसभा अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी विशेष रूप से आमंत्रित थे। इस अवसर पर नावाडीह पंचायत के मुखिया वाल्टन बोंडराय, पंचायत समिति सदस्य कमेश उरांव, बबलू चन्द्रवंशी, प्रदीप तुरी, ज्योति, दया प्रसाद, काशी प्रसाद, अलख निरंजन सिंह, बबलू तिवारी, नंदकिशोर मेहता, संतोष गुप्ता इत्यादि लोग मौजूद थे।
फुटबॉल टूर्नामेंट का फीता काटकर उदघाटन करते दिलीप सिंह नामधारी।