पंचायत प्रतिनिधियों का अनशन जारी
मेदिनीनगर. पंचायतप्रतिनिधियों की उपेक्षा और ग्राम सभा की अवहेलना के विरोध में दूसरे दिन भी अनशन जारी रहा। जिसमें समर्थन देने पहुंचे पलामू सांसद वीडी राम ने कहा कि जनता के द्वारा चुने गये जनप्रतिनिधि के प्रति बेईमानी कर रहे मंत्री सरकार में प्रावधानों को बनाते भी हैं और खुद तोड़ते भी हैं।
एक तरफ नियम की बात करते हैं तो दूसरी तरफ खुद ही नियम तोड़ दूसरों को भी नियम तोड़ने के लिए मजबूर करते हैं। क्या केवल एक ही प्रखंड के लिए विशेष सूची है और प्रखंडों में गरीब नहीं रहते हैं। वहीं पूर्व सांसद इंदर सिंह नामधारी ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों का अधिकार ग्रामसभा होता है उन्हें यह हक मिलना चाहिए। मंत्री पंचायत प्रतिनिधियों अधिकार छीन रहे हैं। मंत्री पद कम दिनों के लिए होता है। फिर इन्हें भी जनता के बीच आना है। मुखिया संघ के अध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने कहा कि हम अपना अधिकार लड़ कर लेंगे।
अनशन कार्यक्रम में जिप उपाध्यक्ष विनोद सिंह, सदस्य अर्जुन सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सिंह, मुखिया श्यामदेव मेहता, चिंता देवी, रोशनी टोप्पो, आरती देवी, उपाध्याय सिंह, चंद्रदेव सिंह, राजू राम सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन मुखिया अभय कुमार ने किया।
धरने के दौरान अपनी बात रखते सांसद वीडी राम।