बेतला : सांप डंसने से महिला की मौत
बेतला. बरवाडीहप्रखंड के ग्राम कुटमू में बरती देवी (२०) की मौत शनिवार को सांप के डंस लेने से हो गई। इस संबंध में मृतका के बड़े भाई बिहारी सिंह ने बताया कि खेतों में मकई की तोड़ाई कर रही थी कि इसी बीच जहरीले सांप ने डंस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इसी वर्ष बरती की शादी पलामू में हुई थी, जो एक माह पूर्व मायके आई हुई थी।