पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेल में रहा छात्राओं का दबदबा

खेल में रहा छात्राओं का दबदबा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पलामू के स्कूली छात्राओं ने राष्ट्रीय प्रांतीय स्तर पर ग्रामीण खेल विशेषकर कबड्डी, खो-खो आदि प्रतियोगिता में अपनी छिपी प्रतिभा का जौहर पेश करती है। खासकर विगत चार वर्षों के भीतर कबड्डी में राज्य स्तर पर अपनी चमकदार खेलों से लोहा मनवाया है।

वहीं मिशन स्कूल की छात्राओं ने राष्ट्रीय खेलों में अपनी धाक जमाती रही है। इसी तरह जूनियर नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में चैनपुर कस्तूरबा, बालिका उवि हुसैनाबाद की छात्राओं ने प्रतिनिधित्व किया।

उधर गत वर्ष 18 वीं इस्टजोन नेशनल खो-खो चैंपियनशिप में छात्र रेशमा पांडेय ने झारखंड प्रांत को दूसरा स्थान दिलाया। इसी तरह हाल ही में संपन्न हुए छठी इस्टर्न इंडिया योग प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की अंजलि सिंह तथा मिशन स्कूल की उषा कुमारी ने प्रतिनिधित्व कर जिला का नाम रौशन किया।