एडवांस ली गई राशि को एडजस्ट करें : सचिव
रांची. सर्वशिक्षा अभियान की समीक्षा शुक्रवार को शिक्षा सचिव आराधना पटनायक ने की। समीक्षा बैठक में सचिव ने सभी जिला शिक्षा अधीक्षकों को निर्देश दिया कि 30 सितंबर तक एडवांस ली गई राशि को एडजस्ट करंे। उन्होंने कहा कि जिन जिलों को असैनिक कार्य के लिए राशि दी गई है, लेकिन वे राशि का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं उसे विभाग को वापस करें। साथ ही एसटी, एससी और माइनॉरिटी वर्ग के स्टूडेंट्स के लिए विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन करना है। प्रदर्शनी का आयोजन 30 सितंबर तक पूरा करने का डीएसई को निर्देश दिया गया। बैठक में सचिव ने पाया कि रामगढ़ और पलामू जिले की एडजस्टमेंट राशि सबसे अधिक है। वे अपने कार्य के प्रति संवेदनशील नहीं हैं।