पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किराए पर पुन: विचार करे नगर पार्षद : आनंद

किराए पर पुन: विचार करे नगर पार्षद : आनंद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेदिनीनगर | शहरमें नगर पार्षद की दुकानों का किराया एक रुपए से 6 रुपए किया जाना न्याय संगत नहीं है। ये बातें पलामू चैंबर के अध्यक्ष आनंद शंकर ने कही। वे बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व में चैंबर ने पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष से आग्रह किया था कि शहर के व्यवसायी काफी समस्याओं से जूझ रहे हैं। नगर परिषद ने भी अब तक बाजार क्षेत्र को कोई विशेष सुविधा नहीं दी है। कुछ को छोड़कर सारे दुकानदार स्वत: अपने प्रतिष्ठानों का निर्माण एवं रखरखाव अपने क्षमता के अनुसार करते रहे हैं। नगर परिषद को मात्र जमीन का किराया दिया जाता है। इसलिए परिषद सहानुभूति पूर्वक विचार करें। जिससे व्यवसायी एवं परिषद में भाईचारा बना रहे। इसके बाद नगरपर्षद अध्यक्ष ने अास्वस्त किया था किराया 3 रुपए तक किया जा सकता है। जबकि दु:ख का विषय है कि सरकार से 6 रुपए करने की अनुशंसा की गई थी। पूर्व विधायक द्वारा मंत्री रहते इस पर कई घोषणाएं किराया कम कराने के लिए किया गया था पर स्थिति यथावत रही। उन्होंने कहा कि किराया कम कराने के लिए एक व्यवसायिक संगठन का निर्माण भी हुआ पर किराया 1 से 6 रुपए हो गया। उन्होंने यहां के पार्षदों से आग्रह किया है कि व्यवसायी समाज के रीढ़ हैं उन्हें उनकी मदद की आवश्यकता है। एक बार पुन: सहानुभूति पूर्वक किराये कम करने पर विचार करें। इधर नगर पर्षद के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि नगरपर्षद फिलहाल बोर्ड सदस्यों के साथ बैठक कर के ही इस बिंदु पर निर्णय लेंगे। पूर्व में टैक्स बढ़ोतरी की कार्रवाई पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी के आग्रह पर सरकार स्थगित कर दिया था। जिसे बोर्ड ने सरकार के समक्ष स्वीकृति के लिए भेजा था। जो स्वीकृत होकर गया है। अब इस बिंदु पर नगर पालिका अधिनियम के तहत कानूनविदों से राय मशविरा कर ठोस निर्णय लिया जा सकेगा।