- Hindi News
- आयरन की गोली से एनीमिया पर नियंत्रण संभव : आरडीडीएच
आयरन की गोली से एनीमिया पर नियंत्रण संभव : आरडीडीएच
स्थानीयजिला समाहरणालय सभागार में बुधवार को स्वास्थ्य, शिक्षा जिला समाज कल्याण विभाग की संयुक्त एक दिनी प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुई। इसमें उपस्थित लोगों को साप्ताहिक आयरन फॉलिक एसिड संपूरक (डब्ल्यूआईएफएस) कार्यक्रम की जानकारी दी गई। आरडीडीएच (पलामू) डॉ. राजेश्वर प्रसाद सिंह, यूनिसेफ की राज्य समन्वयक डॉ. ख्याति सिविल सर्जन डॉ. कन्हैया प्रसाद ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर इसका उद्घाटन किया। मौके पर आरडीडीएच डॉ. सिंह ने कहा कि आयरन की गोली से एनीमिया रोग पर नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने शत प्रतिशत बच्चों को आयरन की गोली देने की अपील की। राज्य समन्वयक डॉ. ख्याति ने स्वास्थ्य, शिक्षा एवं समाज कल्याण विभाग के पदाधिकारियों कर्मियों के सामंजस्य पर जोर देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में तीनों विभागों की भूमिका महत्वपूर्ण है। सीएस डॉ. प्रसाद जिला समाज कल्याण पदाधिकारी विनोद कुमार जायसवाल ने भी अपने विचार रखें। मौके पर डीईओ लॉरेंस बा, एसीएमओ डॉ. एच हांसदा, डीआरसीएचओ डॉ. अक्षय कुमार, डीपीएम जया रेशमा खाखा, यूनिसेफ की जिला समन्वयक मिस मेरी के अलावे कई बीईईओ, एमओआईसी, सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षिका, बीपीएम, बीपीओ आदि मौजूद थे।
हरबच्चे को पिलाएं पोलियो की दो बूंद दवा : इसकेबाद जिला टास्क फोर्स (डीटीएफ) की बैठक हुई। इसमें २२-२३ फरवरी, २०१५ तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी की समीक्षा की गई। आरडीडीएच ने जिले के पांच वर्ष तक के शत प्रतिशत बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाने का निर्देश दिया। उन्होंने अभियान के दौरान एक भी बच्चा पोलियो की दो बूंद दवा पीने से वंचित रह जाए, इसे हर हाल में सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।