पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुर्घटना में युवक की मौत

दुर्घटना में युवक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़गांव से छुट्टी लेकर आया था गांव

सदरथाना क्षेत्र के पॉलिटेक्निक रोड में शुक्रवार की सुबह मोटरसाइकिल ट्रैक्टर के बीच हुई टक्कर में मोटरसाइकिल सवार मनोज प्रजापति नामक युवक की मौत हो गई। मृतक पलामू जिला के पांकी थाना क्षेत्र के डंडारकला गांव का रहनेवाला था। वह दो दिन पूर्व कुर्रा निवासी बौधु महतो के घर अपने ससुराल आया था।

शुक्रवार की सुबह वह बौधु महतो के पोते मोहित के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर कुर्रा से लातेहार की ओर रहा था, तभी सड़क निर्माण कार्य में लगे ट्रैक्टर (जेएच१९ए-०७२५) की चपेट में गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घायल मोहित को सदर अस्पताल लाया गया।

घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक वह ट्रैक्टर बलवंत सिंह नामक व्यक्ति की बताई जाती है।

लातेहार | मनोजप्रजापति दिल्ली के गुड़गांव में होटल मैनेजर का काम करता था। 20 दिन पूर्व ही उसकी प|ी को जुड़वां संतान पैदा हुआ था, जिसके बाद वह छुट्टी लेकर अपनी प|ी के साथ कुलदेवता की पूजा करने अपने पैतृक गांव डंडारकला गांव गया था। वहां जाने पर उसके साला को भी एक संतान हुआ, जिसकी पार्टी कुर्रा स्थित ससुराल में थी, जिसमें वह अपनी प|ी के साथ आया था। शुक्रवार को उसके छोटे भाई के विवाह का रिश्ता तय करने डंडारकला में मेहमान आनेवाले थे, जिसके लिए मनोज अपने गांव जा रहा था, तभी यह घटना घटी। गौरतलब हो कि उसके ससुर बौधु महता सेवानिवृत्त कर्मी हैं तथा पेंशनर समाज के लातेहार जिलाध्यक्ष भी हैं।