पारा शिक्षक निकालेंगे मोटरसाइकिल जुलूस
लातेहार | प्रदेशनेतृत्व के आह्वान पर झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक एकता महासंघ के बैनर तले लातेहार जिले के पारा शिक्षक २७ सितंबर को पूरे शहर में मोटरसाइकिल जुलूस निकालेंगे। इस दौरान जुलूस के साथ पलामू स्थित मंत्री केएन त्रिपाठी के आवास घेराव कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह निर्णय होटवाग में प्रदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी की उपस्थिति में समीक्षा बैठक कर बुधवार को ली गई। जिलाध्यक्ष अतुल कुमार संरक्षक अभिनव मिश्रा ने बताया कि जिले के सभी नौ प्रखंड अध्यक्ष अपने-अपने प्रखंडों में कार्यरत पारा शिक्षकों के साथ लातेहार पहुंचे। वहीं जिला कमेटी के नेतृत्व में पलामू के लिए प्रस्थान करेंगे। बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री प्रमोद पांडेय, उपाध्यक्ष बेलाल अहमद, प्रदेश निगरानी सदस्य जगतमणी वैद्य, हीरा, पवन, समोधी यादव, संजय द्विवेदी समेत कई पारा शिक्षक उपस्थित थे।