भूत पूर्व सैनिकों की समस्याएं सुनी गई
मेदिनीनगर | पलामू,लातेहार और गढ़वा के सारे भूतपूर्व सैनिकों की एक बैठक ईसीएचएस रेड़मा रोड में संपन्न हुई। इसमें रांची से आये सेना पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया और इसके सुचारू रूप से चलाने के लिए समन्वय बैठक भी की। इसमें ये निर्णय लिया गया कि यहां पर ईसीएचएस के साथ स्थानीय हॉस्पिटल के साथ एम्पनेल्मेंट किया जायेगा अच्छे दावा की व्यवस्था ,एक्सरे , रोगी वाहन तथा अन्य सुविधाओं को बढ़ाने के लिए निर्णय लिया गया। इसमें झारखंड के रीजनल डायरेक्टर के प्रतिनिधि कर्नल प्रमोद कुमार, ज्वाइंट डायरेक्टर, कर्नल एके सिंह, ज्वाइंट डायरेक्टर तथा कर्नल एके वर्मा भी सेना के तरफ से शामिल हुए।
भूतपूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष कर्नल संजय कुमार सिंह ने कहा कि इन तीनों जिलों में एक अच्छी खासी सैनिकों की आबादी है जो मेडिकल की सुविधा से वंचित हैं जिनकों सुनने और समाधान करने के लिए इसीएचएस मुख्यालय से पदाधिकारी कर्नल सिंह से उनकी मीटिंग के बाद आये थे। जो सैनिक अभी तक इसके मेम्बर नहीं बने थे वे भी इस दिन इसीएचएस मेम्बरशिप फॉर्म भी भरा भ.पू. सैनिकों का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा से डाल्टनगंज में मिला जहां वे अपनी समस्याओं को भाजपा के आगामी विस. चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करने हेतु एक ज्ञापन भी सौंपा। कर्नल सिंह ने सभी भ.पू. सैनिकों से आग्रह किया है कि सभी सैनिक आगामी 12 अक्टूबर 14 बढ़ चढ़ कर इस बैठक में हिस्सा लें। क्योंकि ये उनकी पलामू जिले में मेडिकल सुविधा को बेहतर तरीके से मुहैया कराने के लिए किया जा रहा है और उसी दिन संगठन के विस्तार की भी चर्चा होगी। मौके पर संगठन के सचिव लेफ्टिनेंट प्रेमतोश प्रसाद, सूबेदार रामेश्वर प्रसाद , कैप्टन दुखन चंद्रवंशी, लेफ्टिनेंट गिरवर प्रजापति, सूबेदार दया शंकर शर्मा, सुबेद्दार रफीक अंशारी, सूबेदार लाक्स्मन प्रसाद, कैप्टन दुखन सिंह, सूबेदार हरिहर तिवारी, सूबेदार मेहता, सूबेदार अजय शुक्ल इत्यादि उपश्थित थे