पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सवा दो लाख मामले के निष्पादन से 16 करोड़ की वसूली

सवा दो लाख मामले के निष्पादन से 16 करोड़ की वसूली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेदिनीनगर | पिछलेशनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत में निष्पादित मामलों और उसमें पक्षकारों के बीच समझौता राशि का अधिकारिक आंकड़ा पलामू जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने मंगलवार को जारी किया। इसके तहत दो लाख 18 हजार 85 मामलों का निष्पादन किया गया। इससे 16 करोड़ एक लाख 43 हजार 994 रुपए की वसूली की गई। यह जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के उत्तम आनंद ने बताया कि मामलों की अत्यधिक संख्या का भार होने के कारण उस दिन सही आंकड़ा देना संभव नहीं हो पाया था। उन्होंने बताया कि उपरोक्त आंकड़े में प्रीलिटिगेशन मामले की संख्या दो लाख 17 हजार 431 है। 654 मामले कोर्ट के थे जो लंबे समय से लंबित चले रहे थे। उनमें समझौते के आधार पर 43 लाख 83 हजार 144 रुपए वसूले गए थे।