पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अकाल क्षेत्र घोषित करे सरकार : राजद

अकाल क्षेत्र घोषित करे सरकार : राजद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजदने कचहरी परिसर में एक दिवसीय धरना का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शंकर यादव ने की संचालन संजय सिंह ने किया। मौके पर राजद के नेताओं ने कहा कि पलामू की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार इसे अकाल क्षेत्र घोषित कर तत्काल राहत कार्य चलवाने का कार्य शुरू करें।

राजद ने अपनी सात सूत्री मांग पर अमल की मांग करते हुए केंद्र सरकार के झूठे भरोसे पर विश्वास नहीं करने आगामी विस चुनाव में राजद का साथ देकर लालू यादव को मजबूत बनाने की भी अपील की। नेताओं ने कहा कि हम भले राज्य सरकार में शामिल हैं लेकिन गरीब-गुरबों अकलियतों की लड़ाई में हमारा कोई समझौता नहीं है। धरना को संबोधित करने वालों में रामदेव प्रसाद यादव, ईश्वरी मेहता,शिव प्रसाद मेहता, विजय रविदास, महावीर चंद्रवंशी, जोरावर राम, उमेश सिंह शामिल हैं। धरना के बाद राष्ट्रपति के नाम सौंपे गए ज्ञापन में पलामू को अकाल क्षेत्र घोषित करने, रेल मंत्री को बर्खाश्त करने, 50 लाख तक की येाजना को लाभुक समिति से कराने, महंगाई पर रोक लगाने, राहत कार्य चलाने, पंचायत को अधिकार पारा शिक्षक बीआरपी-सीआरपी को स्थायी करने की मांग शामिल है।

धरना देते राजद नेता कार्यकर्ता।