पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार चरण में भाजपा 40 पार : दीपक

चार चरण में भाजपा 40 पार : दीपक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशभाजपा उपाध्यक्ष दीपक प्रकाश ने दावा किया है कि मतदाताओं के रुझान और उत्साह से स्पष्ट हो गया है कि चार चरणों के मतदान के बाद पार्टी को 40 से अधिक सीटें आती दिख रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अब पांचवें चरण का चुनाव दो-तिहाई बहुमत के लिए लड़ने जा रही है। ताकि प्रदेश की तकदीर और तस्वीर बदलने में भाजपा सक्षम हो सके। वे चौथे चरण के मतदान के बाद पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा और मीडिया प्रभारी सांवरमल अग्रवाल भी उपस्थित थे।

उन्होंने दावा किया कि शांतिपूर्ण और स्वच्छ मतदान के साथ उत्साह और रुझान से यह भी स्पष्ट हुआ है कि जनता राज्य में स्थिर और अच्छी सरकार चाहती है।

अब तक 35, पांचवें में बहुमत : विनोद

झामुमोके केंद्रीय प्रवक्ता विनोद पांडेय ने रविवार को दावा किया कि चौथे चरण की समाप्ति तक झामुमो को 35 सीटें मिल रही हैं। पांचवें चरण में पार्टी पूर्ण बहुमत हासिल कर लेगी। विनोद ने कहा कि पार्टी उत्तरोत्तर आगे बढ़ रही है। चुनाव परिणाम बताएगा कि पहले से लेकर पांचवें चरण तक पार्टी का प्रदर्शन लगातार बेहतर हुआ है। पलामू में झामुमो इस बार अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज करा रहा है तो संथाल में विपक्षी पार्टियों का खाता खुलना भी मुश्किल होगा। हेमंत शिबू सोरेन की सभाओं का लाभ मिलेगा।

चौथे चरण में भी बेहतर प्रदर्शन : कांग्रेस

प्रदेशकांग्रेस के प्रवक्ता एवं महासचिव राजेश ठाकुर ने चौथे चरण के चुनाव के बाद रविवार को भास्कर से बात करते हुए कहा कि इस चरण में भी कांग्रेस ने काफी बेहतर प्रदर्शन किया है। पहले के तीन चरणों में भी पार्टी ने बेहतर किया है। अब पार्टी को पांचवे में चरण में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि 23 दिसंबर को जब चुनाव परिणाम आएगा तब भाजपा सरकार बनाने की स्थिति में नहीं होगी और कांग्रेस के नेतृत्व में अगली सरकार बनेगी।

राजद ने दावा किया है कि चौथे चरण के मतदान में यूपीए गठबंधन बेहतर प्रदर्शन करेगी। राजद के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मनोज कुमार ने दावा किया है कि रविवार को मतदान प्रतिशत काफी अच्छा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों का भारी संख्या में मतदान करना बता रहा है कि लोगों में भाजपा के खिलाफ गुस्सा है। राजद प्रवक्ता ने कहा कि चौथे चरण में राजद चार सीटों पर चुनाव लड़ रहा है। जिसमें जमुआ