- Hindi News
- मेदिनीनगर | जूमवैली(सरकार ट्यूटोरियल) में इंटर साईस के छात्रों के
मेदिनीनगर | जूमवैली(सरकार ट्यूटोरियल) में इंटर साईस के छात्रों के
मेदिनीनगर | जूमवैली(सरकार ट्यूटोरियल) में इंटर साईस के छात्रों के लिए नि:शुल्क क्लास की व्यवस्था की गई है। सेंटर के निदेशक देवल सरकार ने बताया कि इंटर के छात्रों के लिए नि:शुल्क अंग्रेजी का क्लास चलाया जा रहा है। इस क्लास में कोई भी विद्यार्थी शामिल हो सकेगा। यह स्पेशल क्लास परीक्षा को देखते हुए किया गया है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को ध्यान में रखकर उन्होंने यह निर्णय लिया है। निदेशक ने बताया कि नि:शुल्क क्लास हर दिन दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक चलाया जायेगा। पलामू के बच्चे बेहतर करें, इस उद्देश्य से इस क्लास की व्यवस्था की गई है। ताकी बच्चे जैक की परीक्षा में अच्छे मार्क लाएं।
आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को नि:शुल्क कोचिंग : देवल