पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यवसायी के साथ हुई मारपीट के विरोध में बंद रही दुकानें

व्यवसायी के साथ हुई मारपीट के विरोध में बंद रही दुकानें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेनबाजार स्थित जय मां शेरावाली वस्त्रालय के दुकानदार राकेश जायसवाल के साथ शनिवार को हुई मारपीट के विरोध में रविवार को शहर की अधिकांश दुकाने बंद रही। मालूम हो कि कुटुंबा थाना क्षेत्र के बासडीहा ग्राम में राकेश जायसवाल के साथ मारपीट हुई थी। इस बाबत उसने कुलहिया के कृष्णा यादव, लालदेव यादव, डेमा पउरा पर निवासी संजय यादव तथा एक अन्य व्यक्ति पर मारपीट कर दस हजार रुपया, सोना का चैन, अंगूठी छिनने तथा अपहरण करने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए कुटुंबा थाना में प्राथमिकी कराई है।

वही कृष्णा यादव ने बताया कि राकेश जायसवाल ने ही हमलोगों के साथ मारपीट किया है। जिसकी प्राथमिकी कराई गई है। बताया जाता है कि लालदेव यादव तथा राकेश जायसवाल के बीच पुरानी रंजिश है। बाद में दुकानदारों ने बैठक कर एसपी पलामू के नाम ज्ञापन थाना को दिया। जिसमे आरोपियों की 72 घंटा में गिरफ्तारी की मांग की गई है। बैठक में उप प्रमुख कृष्णा प्रसाद, प्रमोद कुमार रवि, मुखिया गणेश शौंडिक, संतोष प्रसाद, सतेन्द्र मेहता, मुन्ना विश्वकर्मा, मुन्ना जायसवाल, नवल जायसवाल, रंजन गुप्ता, पिंकू जायसवाल सहित कई लोग उपस्थित थे।

हरिहरगंज बाजार की बंद दुकानें।

क्या है मामला

लालदेव यादव के अनुसार 30 सितम्बर 2014 की रात भक्ति जागरण देखने के दौरान राकेश जायसवाल उसके पुत्र ने लालदेव यादव के पुत्र रवि कुमार की पिटाई कर एक आंख फोड़ दिया। इसकी शिकायत करने पर इन लोगों ने डांट फटकार कर बात अनसुना कर दिया। बाद में लालदेव यादव ने कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया है। कृष्णा यादव ने बताया कि राकेश जायसवाल केस के गवाहों को धमकी देता है। इसका विरोध करने के कारण ही शनिवार को उलझ पड़ा। उधर राकेश जायसवाल ने आंख फोड़ने के आरोप को झूठा बताते हुए कहा है कि इस झूठे आरोप लगाकर 7 अक्टूबर 2014 की शाम लालदेव यादव अन्य लोगों के साथ आकर दुकान पर धमकी दी थी। इस संबंध में हरिहरगंज थाना में सनहा दर्ज कराई गई है। दोनों पक्षों पर धारा 107 के तहत कार्रवाई भी की गई है।