- Hindi News
- रेडक्रास के सदस्य ने राज्यपाल से की शिकायत
रेडक्रास के सदस्य ने राज्यपाल से की शिकायत
मेदिनीनगर | भारतीयरेड क्रास सोसायटी के आजीवन सदस्य दवेन्द्र प्रसाद ने राज्यपाल को फैक्स संदेश भेजकर जिला इकाई की गड़बडिय़ों की जांच कराने का आग्रह किया है। उन्होंने फैक्स संदेश में इस बात का उल्लेख किया है कि डेढ़ साल पूर्व उत्तराखंड त्रासदी के दौरान जमा की गई धन राशि आज तक नहीं भेजी गई है। इसलिए मामले की गंभीरता को देखते हुए इस दिशा में सकारात्मक पहल की जाए।
मामलासंज्ञान में है, जांच कराएंगे : पलामूजिला रेड क्रास सोसाइटी के अध्यक्ष सह डीसी केएन झा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। यह जांच के बाद ही पता चलेगा कि राशि जमा करने में क्यों विलंब हुई। सचिव डॉ आरपी सिन्हा ने बताया कि उन्हें बैठक में पता चला कि राशि अब तक नहीं जमा हुई है।