छात्रों में खेल भावना बढ़ाएं : एएसपी
खेलप्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को और निखारा जा सकता है। पलामू में खेल प्रतिभा की कमी नहीं है। बस जरूरत इस बात की है कि उनके लिए उपलब्ध साधनों और संसाधनों को बढ़ाया जाए। यह बात एएसपी कन्हैया सिंह ने कही। वे मंगलवार को पलामू क्लब में बैडमिंटन प्रतियोगिता के समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह में बोल रहे थे।
डीईओ रतन कुमार महावर ने कहा कि छात्रों में खेल के प्रति रूचि पैदा करने जरूरत है। इसके लिए ऐसे आयोजन आवश्यक हैं। डीएसपी अजय कुमार ने कहा कि खेल प्रतिभा को आगे लाने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी है। जवाहर नवोदय विद्यालय का यह आयोजन सराहनीय है। इसके पूर्व छात्राओं ने स्वागत गीत से अतिथियों का स्वागत किया।
जवाहर नवोदय टू जपला के प्राचार्य मिथिलेश पांडेय ने स्वागत भाषण दिया। अतिथियों द्वारा विजेता खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार का वितरण भी किया गया। समारोह में जवाहर नवोदय स्कूल मेदिनीनगर के प्राचार्य जीके मिश्र, डीएवी स्कूल के प्राचार्य वीके पांडेय, बैडमिंटन संघ के संतोष सिंह नामधारी, मनोज कुमार तिवारी, संगीता जैन, मनेाज सिंह, सनत चटर्जी, विकास कुमार, एके चौधरी, ज्ञान सिंह, रश्मि राय, बीएल लिलहारे, शिवजनम सिंह आदि उपस्थिति थे।
पल्लवी आैर अभय बने सिंगल्स विजेता
वार्षिक खेलकूद सह इंटर स्कूल बैडमिंटन प्रतियोगिता के आठ समूह में खेले गए मैचों के विजेता खिलाड़ियों में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के खिलाड़ियों की संख्या सर्वाधिक रही। इस स्कूल के छात्रों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। लड़कों में बेस्ट प्लेयर इसी स्कूल के अभय तिग्गा को घोषित किया गया। जबकि लड़कियों में आयोजक स्कूल जवाहर नवोदय मेदिनीनगर की छात्रा पल्लवी कुमारी को बेस्ट प्लेयर के खिताब से नवाजा गया। जबकि अंडर 14 समूह में सिंगल ब्वॉयज के विनर साहिल और रनर नरेंद्र रहे। डबल में विनर साहिल और प्रकाश तथा रनर अंकित और सोनू रहे। गर्ल्स सिंगल में प्रियंका विनर तथा रागिनी रनर रही। डबल में प्रियंका और स्मृति विनर तथा रागिनी और प्रीति रनर रही। अंडर 17 समूह में ब्वॉयज सिंगल के विनर अभय तिग्गा बौर रनर अभिषेक मल्होत्रा रहे। डबल के विनर अभय और रवीश तथा रनर अभिषेक और शिवम रहे। गर्ल्स सिंगल की विनर पल्लवी तथा रनर नम्रता रही। डबल में शालिनी और अनुष्का विनर बनी जबकि रूचिका और नम्रता को रनर का खिताब मिला। अभय राज तथा नीलम