- Hindi News
- दौड़ में प्रीति, अनुप्रिया सूरज शुभम अव्वल
दौड़ में प्रीति, अनुप्रिया सूरज शुभम अव्वल
रांची|पलामू केएमडीएन स्कूल जमुने में मंगलवार को वार्षिक खेलकूद का आयोजन किया गया। जिसमें 1500 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में प्रीति प्रिया पहले, अनुप्रिया दूसरे और स्मिता तीसरे और बालक वर्ग में सूरज पासवान पहले, शुभम वर्मा दूसरे और दीपक शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। विजेता खिलाड़ियों को स्कूल के प्रिंसिपल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। आयोजन को सफल बनाने में खेल शिक्षक एसके तिवारी और एसके पाण्डेय ने अहम भूमिका निभाई।