- Hindi News
- स्वामित्व मिलना सशक्तीकरण का प्रयास : सत्यानंद
स्वामित्व मिलना सशक्तीकरण का प्रयास : सत्यानंद
मेदनीनगर | स्वंयसेवीसंस्था जन-आस्था ने “महिला किसान सशक्तीकरण परियोजना” के अंतर्गत सदर प्रखंड के कुंडेलवा ग्राम के महिला स्वंयसहायता समूहों के बीच दरी, बक्सा, रोकड़ बही, कार्य पुस्तिका, कर्ज पुस्तिका आदि का वितरण किया। वितरण कर्यक्रम में संस्था के सचिव सत्यानंद शुक्ला ने कहा की महिलाओं को किसान के रूप में स्वामित्व मिलना महिला सशक्तीकरण का एक संपूर्ण प्रयास है।
भारत सरकार के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) का “महिला किसान सशक्तीकरण परियोजना” ग्रामीण महिलाओं के स्वालंबन में मील का पत्थर साबित होगा। दैनिक भास्कर के ब्यूरो चीफ राणा अरुण सिंह ने मौके पर समूह के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। गौरतलब है कि स्वंयसेवी संस्था जन-आस्था पड़ती भूमि विकास समति द्वारा संचालित “महिला किसान सशक्तीकरण परियोजना” से जुड़कर पलामू लातेहार जिले के 41 गांव के लगभग 125 महिला स्वंयसहायता समूह की 1200 महिला किसान के रूप इसका लाभ प्राप्त कर रही हैं। मौके पर उपस्थित संस्था के अध्यक्ष एजाज अहमद, रबिंदर कुमार, प्रतिमा देवी, कमला देवी, पुष्पा देवी आदि ने भी अपने विचार रखे।
महिला स्वयं सहायता समूहों के बीच दरी, बक्सा वितरण करते संस्था के सचिव सत्यानंद शुक्ला।