पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केसीसी के नाम पर पैसा मांगने का आरोप

केसीसी के नाम पर पैसा मांगने का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लेस्लीगंज | थानाक्षेत्र के नौडीहा निवासी जनेश्वर महतो ने वनांचल ग्रामीण बैंक धनगांव के शाखा प्रबंधक पर केसीसी ऋण निगृत करने के नाम पर पैसा मांगने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने पलामू डीसी से शिकायत भी की है। डीसी को दिए आवेदन में बताया कि शाखा प्रबंधक ऋण स्वीकृत करने के एवज में 10 प्रतिशत कमीशन मांग कर रहे थे। पैसा नहीं देने पर विगत चार माह से दौड़ाया जा रहा है। बैंक में बिचौलियों का कब्जा है। इस संबंध में शाखा प्रबंधक मदनमोहन पांडेय ने कहा कि अभी पुराने केसीसी का नवीकरण किया जा रहा है। यह आरोप बिलकुल निराधार है। नवीकरण पूरा होने के बाद किसानों को नया केसीसी निगृत किया जाएगा।