पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जागरुकता शिविर का आयोजन

जागरुकता शिविर का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कजरुकलाबाजार में बुधवार को वित्तीय जागरुकता शिविर लगाया गया। रांची नाबार्ड के तत्वावधान में यह शिविर वनांचल ग्रामीण बैंक पलामू द्वारा लगाया गया। प्रमुख अनूप कुमार गुप्ता बीडीओ मनोरंजन कुमार बतौर मुख्य अतिथि शिविर में मौजूद थे। कजरुकला पंचायत की मुखिया सबीना खातून पंसस सहनाज बेगम समारोह की विशिष्ट अतिथि थी। पलामू के जिला समन्वयक एसके जौरीहार, वित्तीय साक्षरता केंद्र के जिला परामर्शदाता राजीव कुमार दुबे, पांडू वनांचल ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक वीरेंद्र कुमार पांडेय शिविर में मौजूद थे। लगभग 300 ग्रामीण शिविर में पहुंचे। सामूहिक रूप से दीप प्रज्जवलित कर शिविर के कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। ग्रामीणों को बैंक से संबंधित कई जानकारियों दी गई। जैसे स्वंय के घोषणा पत्र पर एकाउंट खुलेगा। शून्य बैलेंस पर बैंक खाता खोलेंगे। ग्रामीण छोटी बचन की आदत डालें। इसे बड़ी पूंजी जमा होगी।