पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्षेत्रीय निदेशक ने किया कार्यालय का निरीक्षण

क्षेत्रीय निदेशक ने किया कार्यालय का निरीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पशुपालनविभाग के क्षेत्रीय निदेशक (पलामू) डॉ. चंद्रभूषण सिंह बुधवार को लातेहार पहुंचे। यहां उन्होंने विभागीय कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण में विभाग के कार्य संतोषजनक पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि पशुधनों के संरक्षण के लिए विभाग सक्रिय है।

पशुधनों के बांझपन बीमारियों को दूर करने के लिए ग्रामीण इलाकों में शिविर भी लगाए जा रहे हैं। चालू वित्तीय वर्ष २०१४-१५ में नवंबर माह तक २५५८ पशुधनों का इलाज, ६२ का बंध्याकरण, २००५० का टीकाकरण तथा १०४ पशुधनों का कृत्रिम गर्भाधान कराया गया। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से लोगों के आर्थिक उन्नति के लिए भी योजनाएं चलाई जा रही है। इसमें बकरा विकास, सूकर कुक्कुट (मुर्गी) विकास योजना मुख्य है। इस योजना में लाभुकों का चयन कर लिया गया है।

उपायुक्त लातेहार के अनुमोदन के बाद ७० प्रतिशत अनुदान पर लाभुकों को बकरा, सूकर कुक्कुट (मुर्गी) उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान विभाग के कार्य संतोषजनक पाए गए हैं। पदाधिकारियों को कई निर्देश भी दिए गए हैं।