- Hindi News
- किसान पोर्टल के माध्यम से किसान होंगे अपडेट
किसान पोर्टल के माध्यम से किसान होंगे अपडेट
कृषिविभाग ने किसानों को सूचनाओं से अपडेट करने के लिए किसान पोर्टल बनाया है। पोर्टल किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की जानकारियों से लैस करेगा। सभी तरह की सूचनाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ समय पर उन्हें कृषि विशेषज्ञों की बातों को भी उन तक पहुंचाने का काम इस पोर्टल द्वारा किया जाएगा। इसके लिए बीटीएम (ब्लॉक टेक्निकल मैनेजर) और एसएमएस (सबजेक्ट मैटर स्पेशलिस्ट) को पिछले दिनों प्रशिक्षण भी दिया गया। कृषि विशेषज्ञ डाटा की जानकारी रखने वाले विशेषज्ञों द्वारा किसान पोर्टल के लिए सूचना एकत्रित करने की जानकारी दी गई।
एसएमएससे दी जाएगी जानकारी
किसानोपोर्टल किसानों को मोबाइल एसएमएस के माध्यम से खेती बाड़ी के संबंध में जानकारी मुहैया कराएगा। कृषि के क्षेत्र में हो रहे नये प्रयोग तथा नयी तकनीक के बारे में जानकारी इस पोर्टल पर रजिस्ट्रार किसानों को दी जाएगी। एसएमएस के अलावा यूएसएसडी (अनस्ट्रक्चर्ड सप्लिमेंटरी सर्विस डाटा) के माध्यम से भी उन किसानों को जानकारी दी जाएगी जो पोर्टल को अपनी मोबाइल से रिक्वेस्ट करेंगे। इन्हीं बातों की जानकारी एसएमएई (सबमिशन ऑन एग्रीकल्चरल एक्सपेंशन) के तहत एसएमएस बीटीएम को दी गई है।
23500 किसान हैं पंजीकृत
किसान पोर्टल के पुरी तरह से कार्यरत होने के पहले से ही पलामू में 23 हजार 500 किसान इस पोर्टल पर पंजीकृत किये जा चुके हैं। पूरे राज्य में पंजीकृत किसानों की संख्या 3 लाख है। पंजीकृत किसानों को एम किसान सर्विस तथा किसान कॉल सेंटर के बारे में मुफ्त जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।