डीसी-एसपी ने किया वज्रगृह का निरीक्षण
प्रशासनिकस्तर पर मतगणना को लेकर तैयारी शुरु कर दी गई है। पलामू डीसी केएन झा एसपी मयूर पटेल के नेतृत्व में पूरा महकमा गुरुवार को बाजार समिति स्थित वज्रगृह का निरीक्षण किया। इसके बाद मतगणना कार्य की समीक्षा भी स्थल पर की।
इस दौरान डीडीसी बिंदेश्वरी ततमा, उप निर्वाचन पदाधिकारी मृत्युंजय पाठक, डीपीआरओ डीएन भादुड़ी समेत कई अधिकारी मतगणना स्थल का भौतिक सत्यापन कर टेबुल लगाने की प्रक्रिया का चयन किया। मौके पर डीसी केएन झा ने बताया कि मतगणना में डालटनगंज में काउंटिंग टेबुल बढ़ाने पर विचार कर रही है।
अभी 18 टेबुल लगाने की अनुशंसा आयोग को भेजी गई है। किंतु प्रशासनिक दृष्टिकोण से चार और टेबुल बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। जबकि पांकी, हुसैनाबाद छतरपुर में 14 चौदह विश्रामपुर में 17 काउंटिंग टेबल लगाने की बात है। इसके अलावा हर विधान सभा क्षेत्र में पोस्टल मतपत्र की गिनती के लिए एक एक टेबल लगाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि मतगणना शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो इसके लिए प्रशासन सतर्क हो मुस्तैद रहेगी। उन्होंने कहा कि हॉल में मोबाइल लेकर जाना वर्जित रहेगा। धूमपान पर भी प्रतिबंध होगा। डीसी ने कहा कि आयोग के निर्देश का पालन सख्ती से किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन हर संभव प्रयास कर रही है। इधर डीसी झा एसपी मयूर पटेल ने कहा कि मतगणना स्थल तक आर्म्स लेकर चलने पर मनाही है। अगर कोई आर्म्स लेकर चलता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए प्रशासन विशेष चेकिंग अभियान भी चलाएगी।
वज्रगृह का जायजा लेते डीसी, एसपी, डीडीसी अन्य अधिकारी।