- Hindi News
- छात्रों के पांच दिवसीय भ्रष्टाचार विरोधी अभियान की तैयारी शुरू
छात्रों के पांच दिवसीय भ्रष्टाचार विरोधी अभियान की तैयारी शुरू
मेदिनीनगर | नीलांबर-पीतांबरविश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितता और शैक्षणिक अराजकता को लेकर छात्रों का पांच दिवसीय भ्रष्टाचार विरोधी अभियान 17 दिसंबर से शुरू होगी। इसे लेकर छात्रों ने तैयारी शुरू कर दी है। अखिल पलामू छात्र संघ तथा जीएलए कालेज छात्र कमेटी द्वारा घोषित कार्यक्रम में कालिख पोतो अभियान, भ्रष्टाचार मुक्ति यज्ञ तथा अधिकारियों को कैंपस में एंट्री से रोका जाएगा। आप्सू के केंद्रीय महासचिव कमलेश पांडेय का कहना है कि पांच वर्ष में एनपी विवि का जो हाल हुआ है इसके विरोध में छात्रों ने इस अभियान की शुरुआत की है। किल करप्शन क्लीन कैंपस नाम से चलाया जाने वाला यह अभियान विवि को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का अभियान है। 19 दिसंबर को कालिख पोतो अभियान, 24 दिसंबर को भ्रष्टाचार मुक्ति यज्ञ तथा 25 को विवि अधिकारियों को कैंपस से रोके जाने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। स्थापना दिवस 17 जनवरी को छात्र रोषपूर्ण प्रदर्शन करेंगे। इन कार्यक्रमों की जानकारी एनपी विवि प्रशासन को 7 अक्टूबर को चेतावनी पत्र देकर कर दिया गया है।