पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हक के लिए उठाएं आवाज : शिवपूजन

हक के लिए उठाएं आवाज : शिवपूजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांडी | बहुजनसमाज पार्टी के वरीय नेता सह हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी कुशवाहा शिवपूजन प्रसाद मेहता ने कांडी प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न जन समस्याओं को लेकर संघर्ष करने की बात कही। बसपा नेता प्रखंड मुख्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांडी में एक महीने के अंदर बिजली बहाल करने का कार्य शुरु कर दिया जाएगा। मौके पर उन्होंने मेदिनीनगर स्थित पलामू जिले के महाप्रबंधक के बी सिन्हा से बात कर इस आशय की जानकारी दी। उन्होंने कांडी की जनता को अपने हक के लिए आवाज उठाने की अपील की। प्रेस वार्ता में मुखिया दामोदर प्रसाद मेहता, धर्मेंद्र कुमार, रंजीत कुमार, सच्चिदानंद दूबे, नुरुल खलीफा आदि उपस्थित थे।