एसडीओ ने 5416 घटिया कंबलों को किया वापस
बेलोदर, कुलहिया में हुआ कंबल का वितरण
हुसैनाबादनगर पंचायत सहित अनुमंडल के दो प्रखंडों में गरीब असहायों के बीच वितरण करने के लिए आपूर्ति की गई कम्बल घटिया पाया गया। इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब अनुमंडल पदाधिकारी उदयकांत पाठक ने एजेंसी के द्वारा दी गई सेम्पल से नपं प्रखण्ड के दस दस कम्बल का मिलान किया, जिसमें पाया कि सेम्पल के मुताबिक आपूर्ति की गई कम्बल का साइज वजन में काफी अंतर है।
अनुमंडल पदाधिकारी उदयकांत पाठक ने उपायुक्त पलामू को लिखित जानकारी दी। इसके बाद उपायुक्त पलामू के निर्देश के आलोक में आपूर्ति की गई 5416 कम्बल आपूर्तिकर्ता एजेंसी संजीवनी इंटरप्राइजेज को वापस कर दिया गया।
3679कम्बल सही पाया गया
हुसैनाबादअनुमंडल क्षेत्र में संजीवनी इंटरप्राइजेज के द्वारा 9095 कम्बल की आपूर्ति की गई थी। जिसमें से हुसैनाबाद प्रखण्ड को 3679 कम्बल ही ठीक पाया गया। जबकि आपूर्ति नगर पंचायत हुसैनाबाद को 2173, हैदरनगर को 2006 मोहम्मदगंज प्रखण्ड को 1337 घटिया पाया गया, जो सभी वापस कर दिया गया और उसके स्थान पर सेम्पल के मुताबिक कम्बल की आपूर्ति हुई।
अलावजलाने का निर्देश
अनुमंडलपदाधिकारी उदयकांत पाठक ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी परमेश्वर कुशवाहा, हुसैनाबाद, हैदरनगर मोहम्मदगंज प्रखण्ड विकास पदाधिकारी क्रमशः मो असलम, विजय वर्मा उमेश मंडल को चौक चौराहों सार्वजनिक स्थान पर शीघ्र अलाव जलाने का निर्देश दिया है। साथ ही असहायों एवं वृद्ध लोगों के कंबल के वितरण में तेजी लाने का दिया निर्देश।
जयप्रकाशचौक होगा अतिक्रमण मुक्त
एसडीओने अंचल पदाधिकारी हुसैनाबाद को निर्देश दिया है कि शीघ्र ही शहर के जयप्रकाश चौक स्थित सरकारी जमीन को चिंहित कर अतिक्रमण से मुक्त कराएं वही नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी परमेश्वर कुशवाहा को पत्र देकर लिखा है कि मांस, मछली, सब्जी सहित अन्य फुटपाथी दुकानदारों को आबंटित स्थानों पर ही दुकान लगाने का निर्देश दिया है।
हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय में अज्ञात चोरों ने लगातार तीन दिनों तक चोरी की घटना को अंजाम दिया है। अज्ञात चोरों ने कार्यालय में प्रवेश कर लगातार तीन दिनों तक झारनेट के महंगे तार काे काट कर ले गया। झारनेट संचालक नवल सिंह ने हुसैनाबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
अनुमंडल कार्यालय में लगातार तीसरे दिन भी हुई चोरी
कंबल बां