बेतला : बेतला में उमड़ रहे सैलानी
बेतला | पलामूव्याघ्र परियोजना क्षेत्र के बेतला में इन दिनों सैलानियों की भीड़ उमड़ पड़ी है। ऐसा होने से होटल वाहन मालिकों में हर्ष देखा जा रहा है। सैलानी बेतला नेशनल पार्क एवं औरंगा-कोयल संगम तट पर भ्रमण कर इसका लुत्फ उठा रहे हैं। सैलानी बताते हैं कि बेतला के वन्य प्राणियों को देखकर जहां खुशी महसूस हो रही है, वहीं यहां पर आने से काफी शांति भी महसूस हो रही है। इधर, सैलानियों के भीड़ उमड़ने पर रेंजर नथुनी सिंह ने कहा कि उनके रहने खाने-पीने घूमने का उचित व्यवस्था कराई गई है। सैलानी बेखौफ यहां का नजारा का आनंद उठा रहे हैं।