कुशवाहा महासभा के सचिव का स्वागत
सतबरवा | पलामूजिला कुशवाहा महासभा के सचिव भोला मेहता को बनाए जाने पर तुम्बागड़ा में गुरुवार को उनका स्वागत किया गया। इस दौरान एक सभा का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि सचिव भोला मेहता मौजूद थे। सभा को संबोधित करते हुए मेहता ने कहा कि अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा एक राष्ट्रीय स्तर का संगठन है, जो पलामू जिले में सक्रिय है। इस सभा ने जो जिम्मेवारी सौंपी है उस पर मैं खरा उतरूंगा। इस मौके पर कर्मचंद मेहता, राजेंद्र मेहता, रामजीत मेहता, उदय मेहता, नथुनी महतो, बृजकिशोर महतो, संस्कृत महतो समेत दर्जनों लोग शामिल थे।