- Hindi News
- कमजोर बच्चों को होनहार बनाएं शिक्षक : आरडीडीई
कमजोर बच्चों को होनहार बनाएं शिक्षक : आरडीडीई
डीसी ने की समीक्षा, अभियंताओं को दिए निर्देश
आरडीडीईखगेंद्र कुमार ने चैनपुर प्रखंड के तीन विद्यालयों का निरीक्षण कर कमजोर बच्चों को अपग्रेड कर उन्हें मेनस्ट्रीम में लाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि कमजोर बच्चों को अन्य बच्चों के लेबल में लाने के लिए यह प्रयास लगातार जारी रहे। शिक्षा ही जिंदगी को बेहतर मार्ग पर ले जा सकती है। बच्चों को उस रास्ते पर सफर के लायक बनाने का प्रयास किया जाए।
आरडीडीई ने शुक्रवार को नरसिंहपुर पथरा उवि, नरसिंहपुर बुनियादी मवि तथा स्त्रोन्नत उवि बभंडी का निरीक्षण किया। उन्होंने उवि पथरा में मैट्रिक के छात्रों के लिए स्पेशल क्लास नहीं चलाये पर प्रभारी प्रधानाध्यापक राजकिशोर प्रसाद को शनिवार से ही क्लास शुरू करने का निर्देश दिया। भवन की गुणवत्ता जांच के लिए डीईओ को एई से जांच कराने की बात कहीं। बुनियादी मवि में शिक्षकों की कमी को देखते हुए सीआरपी रघुवंश कुमार को दो क्लास लेने का निर्देश दिया है। उन्होंने वर्ग आठ और 10 के बच्चों का मूल्यांकन किया। प्रभारी प्रधानाध्यापक नंदलाल बैठा को यह निर्देश दिया कि बच्चों से प्रत्येक दिन एक पारा रीडिंग दिलवाये और उसे बच्चें से लिखवाएं।