पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोटापा मधुमेह के रोगियों के लिए निःशुुल्क योग शिविर

मोटापा मधुमेह के रोगियों के लिए निःशुुल्क योग शिविर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पतंजलियोग समिति एवं महिला पतंजलि योग समिति पलामू द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्थानीय अग्रसेन भवन में 10 दिवसीय मोटापा एवं मधुमेह के रोगियों के लिए निःशुुल्क योग शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम प्रातः 6 बजे से दीप प्रज्जवलन के साथ प्रारंभ किया गया। दीप प्रज्जवलन उमेश उरांव, जसबीर सिंह हैप्पी, नवल कुमार तुलस्यान, शान्ति देवी एवं सुरेश उदयपुरी के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मंत्रोच्चार साथ हुई। इसके बाद मोटापा कम करने वाले विभिन्न आसन एवं व्यायाम प्रतिभागियों से कराये गये। सम्पूर्ण आसन एवं व्यायाम धीरज कुमार द्वारा कराया गया। प्राणायाम के सत्र का संचालन सुरेश उदयपुरी द्वारा किया गया। विशिष्ट प्राणायाम बाह्य पवन कुमार गुप्ता द्वारा कराते हुए सभी प्रतिभागियों से भी कराया गया। शेष पूरे कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से सम्पन्न किया गया।

कार्यक्रम प्रारम्भ करने से पूर्व सभी प्रतिभागियों एवं मोटापे से ग्रसित रोगियों का वजन-भार लिया गया। अंत में अनेकों प्रतिभागियों के रक्तचाप की भी जांच की गई। प्राणायाम, आसन, व्यायाम से चूंकी पूरे शरीर के बाहर से अंदर तक परिवर्तन परिलक्षित होता है, इसी उद्देश्य से सभी प्रतिभागियों को यह सलाह दी गई है कि वो अपना सामान्य रक्त की सामान्य जांच करा लें ताकि रूपांतरण को प्रत्यक्ष किया जा सके। पूरे शिविर के दौरान लगभग 75 प्रतिभागियों ने योग का लाभ लिया। इस कार्यक्रम की व्यवस्था में सक्रिय रूप से संगठन के युवा प्रभारी लक्ष्मी शंकर मिश्रा, पतंजलि योग समिति प्रभारी प्रमोद कुमार एवंं भारत स्वाभिमान जिला प्रभारी राजीव शरण द्वारा किया गया। अगले शिविरों के लिए भी पंजीकरण प्रारंभ है। इच्छुक प्रतिभागी अपना पंजीकरण शिविर स्थल पर भी करा सकते हैं।



फोटो : 9 10

योग शिविर में योग करते लोग।