- Hindi News
- पलामू को बेहतर स्थान दिलाना हमारा उद्देश्य : चौबे
पलामू को बेहतर स्थान दिलाना हमारा उद्देश्य : चौबे
मेदिनीनगर | रेड़मास्थित पलामू साइंस सेंटर में इंटर साइंस के छात्रों के लिए नि:शुल्क क्लास की व्यवस्था की गयी है। सेंटर के निदेशक यूएस चौबे ने इस संबंध में बताया कि 16 फरवरी से घोषित जैक इंटरमीडिएट की परीक्षा को देखते हुए उन्होंने यह तय किया है कि वे छात्रों को नि:शुल्क परीक्षा की तैयारी कराएंगे। पलामू के छात्रों को परीक्षा में अच्छे मार्क्स मिले उनकी यही कोशिश है।
उन्होंने बताया कि 15 दिसंबर से क्लास शुरू होगी। इस क्लास में कोई भी विद्यार्थी शामिल हो सकेगा। निदेशक ने बताया कि नि:शुल्क क्लास हर दिन दोपहर 2.30 बजे से 3.30 बजे तक चलाया जाएगा। क्लास में छात्रों को भौतिकी और गणित विषय की जानकारी दी जायेगी। पलामू के बच्चे बेहतर करें, इस उद्देश्य से इस क्लास की व्यवस्था की गयी है। शिक्षित समाज विकसित समाज के लक्ष्य को आत्मसात करके हमने पलामू को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का बीड़ा उठाया है।
फोटो : 2