मेदिनीनगर | संस्कारभारती पलामू इकाई के उपाध्यक्ष सुनील जौहरी की माता इंद्रमणि कुंवर के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया। सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मौके पर उदयशंकर मिश्र, राजेश बिहारी गोयल, मानस तुलस्यान आदि उपस्थित थे।