रामयश उपाध्याय बने अध्यक्ष
मेदिनीनगर | पलामूजिला पेंशनर समाज की आमसभा हुई। इसमें जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। रामयश उपाध्याय पुन: अध्यक्ष तथा दामोदर दुबे सचिव बनाए गए। विश्वनाथ तिवारी उपाध्यक्ष, सच्चिदानंद तिवारी संयुक्त सचिव और रामरेखा तिवारी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। मुनीश्वर तिवारी सरयू तिवारी को अंकेक्षक तथा अखिलेश प्रसाद रवींद्र नाथ तिवारी को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। इनके अलावा 23 लोगों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।