सदाफल देवजी की जयंती 26 को
गढ़वा. गढ़वाजिला विहंगम योग संत समाज के तत्वावधान में 26 सितंबर को टाउन हॉल में महर्षि सदगुरू सदाफल देव जी महाराज की 127 वीं जन्म जयंती समारोह मनाने का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी संयोजक उपेंद्र नाथ मिश्र ने दी। उन्होंने बताया कि इस समारोह के मुख्य अतिथि संस्थान के प्रदेश महामंत्री सरयू प्रसाद, विशिष्ट अतिथि पलामू के सांसद वीडी राम होंगे। समारोह को सफल बनाने में समाज के सभी सदस्य सक्रिय हैं।