पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पलामू में अकाल का रहा है लंबा इतिहास : अशोक भगत

पलामू में अकाल का रहा है लंबा इतिहास : अशोक भगत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेदिनीनगर. पलामूमें अकाल चुनाव का मुद्दा आज तक नहीं बन पाया है, जबकि पलामू में अकाल का लंबा इतिहास रहा है। यह बात संपूर्ण ग्राम विकास केंद्र द्वारा अकाल के विकल्प के लिए आयोजित प्रमंडलीय महापंचायत के उदघाटनकर्ता सह विकास भारती के सचिव अशोक भगत ने कही। इस महापंचायत में पलामू प्रमंडल के तीनों जिला के तीन हजार प्रतिनिधि उपस्थित थे। उदघाटन के बाद महापंचायत के शुरु में प्रेम प्रकाश रंजय कुमार तथा साथियों ने जनगीत प्रस्तुत किया। इसके बाद संपूर्ण ग्राम विकास केंद्र के सचिव विनोद कुमार ने विषय प्रवेश कराते हुए कहा कि अकाल है तो विकल्प है। प्रत्येक गांवों में जनकुंड का निर्माण सामूहिक तौर से करना होगा। प्रत्येक गांव को खासकर किसानों को 24 घंटे किसानों को मुफ्त बिजली की आपूर्ति करनी होगी। मौके पर विकास भारती के संयुक्त सचिव, केके पांडेय, प्रदीप कुमार, लक्ष्मण राम, प्रभा देवी, तारा देवी, तैयबा बीबी, जिलानी फैयाज, सतीश रवि, इमानुएल अंसारी, रामजन्म पासवान, सुरेश मोची ने अपने विचार व्यक्त किए। इस महापंचायत की अध्यक्षता मनीष पाठक एवं संचालन विनोद कुमार ने किया। इससे पूर्व मजदूर किसान संघर्ष वाहिनी ने सैकड़ों की संख्या में रैली निकाली। जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए समाहरणालय पहुंचकर पलामू उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।

डीसी कार्यालय पर रैली में शामिल दलित अधिकार सुरक्षा मंच के लोग।