पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंडल डैम से भारी मात्रा में हो रही लोहे की चोरी

मंडल डैम से भारी मात्रा में हो रही लोहे की चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरवाडीहप्रखंड क्षेत्र में सरकार की उदासीनता के कारण वर्षों से अधर में लटकी मंडल डैम जलविद्युत परियोजना के कार्य बंद रहने से सरकार को अब तक अरबों रुपए का नुकसान हो चुका है और अभी भी हरेक वर्ष करोड़ों रुपए की चपत सरकार को लग रही है। लेकिन, इस बहुद्देशीय परियोजना के कार्य को पूरा कराने में अपेक्षित पहल नहीं की जा रही है। मालूम हो कि इस परियोजना से सिर्फ 24 मेगावाट बिजली का उत्पादन होने की बात करें तो परियोजना के कार्य पूरा होने पर हरेक वर्ष करीब साढ़े चार करोड़ रुपए से भी अधिक रुपए बिजली बेचकर सरकार को प्राप्त होता।

इस परियोजना का कार्य वर्ष १९९२ से बंद है। इस हिसाब से 2३ वर्षों में एक अरब रुपए से भी अधिक का नुकसान सिर्फ बिजली के उत्पादन के अभाव में सरकार को हुआ है। यह भी बता दें कि यदि इस परियोजना से बिजली उत्पादन होता तो जाहिर है कि सरकार को पलामू प्रमंडल के लिए बिजली दूसरे राज्यों से खरीदनी नहीं पड़ती और वह राशि भी सरकार के बचत खाते में निश्चित रूप से जाती। इतना ही नहीं, वर्षों से डैम परियोजना के कार्य बंद रहने से चोरों ने भी जमकर मंडल में तांडव मचाया। करोड़ों रुपए के दो जनरेटर डैम में लगाने के लिए रखे गए गेट आदि को गैस कटर से काटकर चोर ले गए। वहीं, विद्युत उत्पादन के लिए रखी गई कीमती मशीन आदि की भी चोरी कर ठिकाने लगा दिए गए। यदि इस परियोजना के कार्य बंद होने के साथ ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर उसे पूरा करा दिया जाता तो सरकार को इतना नुकसान हरगिज नहीं होता, लेकिन अब तक इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।

^मंडल डैमसे चोरी की सूचना हमलोगों को भी लगातार मिल रही है। पुलिस चोरों की गिरफ्तारी के लिए योजना तैयार कर चुकी है। चोर शीघ्र ही पकड़े जाएंगे इसपर अंकुश लगेगा।\\\'\\\'

अनूप कुमार बड़ाईक, एसडीपीओ, बरवाडीह

चोरों ने सैकड़ों आवास किए ध्वस्त

बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र के मंडल डैम जलविद्युत परियोजना के कार्य बंद होने के बाद चोरों ने अपना तांडव मचाते हुए सिंचाई कर्मियों के सैकड़ों आवासों को छड़ आदि की चोरी करने के लिए ध्वस्त कर दिया। मालूम हो कि डैम परियोजना के कार्य बंद होने के बाद सिंचाई कर्मी नक्सली चोरी की वारदातों से डरकर क्वार्टरों को छोडक़र अन्यत्र चले गए। इसका लाभ उठाकर चोरों ने सरकारी क्वार्टरों को ध्वस्त कर उसमें से छड़, एंगल, चौखट, किवाड़ की चोरी कर रेगिस्तान बन