- Hindi News
- श्रमिकों के लिए 18 योजनाओं का क्रियान्वयन
श्रमिकों के लिए 18 योजनाओं का क्रियान्वयन
110 रुपए देकर कराना होगा निबंधन
इन योजनाओं का ले सकते हैं लाभ
10 हजार से अधिक का हो चुका है निबंधन
मेदिनीनगर | श्रमनियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के स्तर से मजदूर परिवारों के लिये 18 योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। पलामू जैसे पिछड़े जिले के मजदूरों के लिये इन योजनाओं को प्रखंड स्तर पर कार्यान्वित कराने की जिम्मेवारी प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी को सौंपा गया है।
सबसे पहले मजदूरों को झारखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में निबंधन किया जाता है। इसमें मजदूरों से 110 रुपए निबंधन शुल्क लिया जाता है। निबंधन के बाद संबंधित मजदूर विभाग के स्तर से संचालित योजनाओं के लाभ से जुड़ने के योग्य हो जाते हैं।
श्रमिकका मानदंड तय
इसयोजना के तहत जो निबंधन कराकर लाभ उठा सकते हैं इसके लिये विभाग ने मानदंड तय कर दिया है। इसके तहत राजमिस्त्री, कंक्रीट मिश्रण करने वाले, बढ़ई, लोहार, हथौड़ा चलाने वाले, लकड़ी चीरने वाले, पुताई करने, पत्थर तोड़ने पीसने वाले, सड़क कर्मकार, मिक्सर मैन, प्लबंर, फिटर, इलेक्ट्रिशियन, मैकेनिक, वेल्डर, पंप ऑपरेटर, रोलर चालक, पुल-पुलिया समेत किसी तरह के भवन अन्य निर्माण कार्य करने वाले, ईंट भठा टाइल्स बिछाने वााले भी निबंधन कराकर योजना का लाभ ले सकते हैं।
क्याकहते हैं सहायक श्रमायुक्त
सहायकश्रमायुक्त प्रदीप लकड़ा ने पलामू के मजदूरों से विभाग के योजनाओं का लाभ लेने के लिए निबंधन कराने की अपील की है। विशेष कर किसी दुर्घटना का शिकार होने की स्थिति में मजदूरों को दुर्घटना बीमा और अन्य योजनाओं का लाभ दिया जाता है।
निबंधन के बाद जिन 18 योजनाओं का लाभ मजदूरों को मिल सकेगा। उनमें आरएसबीवाई के तहत तीस हजार की नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधा, जनश्री बीमा योजना, 60 वर्ष की आयु पूरा होने पर 500 रुपए प्रतिमाह पेंशन, आंशिक अशक्तता हाेने पर 10 हजार राशि का भुगतान, मातृत्व प्रसुविधा के तहत छह सप्ताह के समतुल्य मजदूरी का भुगतान, मेधावी छात्रवृत्ति योजना के तहत मजदूरों के पुत्र-पुत्री को पांच से लेकर 15 हजार तक छात्रवृत्ति का भुगतान प्रमुख सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।
विभाग के स्तर से जिले के विभिन्न प्रखंडों के 10 हजार से अधिक मजदूरों को अब तक निबंधन किया गया है। इसमें सर्वाधिक मेदिनीनगर सदर चैनपुर प्रखंड के मजदूरों का निबंधन हुआ है। जबकि निबंधन कराने के बाद