पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षा के साथ खेल पर भी ध्यान जरूरी : एसपी

शिक्षा के साथ खेल पर भी ध्यान जरूरी : एसपी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेदिनीनगर | शिक्षाके साथ ही बच्चों के लिए खेल की गतिविधियोंं में शामिल होना भी जरूरी है। खेल से बच्चों का फिजिकल मेनटेन भी होता रहता है। यह बात एसपी पटेल मयूर कन्हैयालाल ने कही। वे सोमवार को पलामू क्लब में जवाहर नवोदय विद्यालय द्वारा आयेाजित दो दिवसीय बैडमिंटन क्रीड़ा महोत्सव सह इंटर स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट के उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने मशाल प्रज्जवलित कर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। मौके पर उन्होंने कहा कि बैडमिंटन जैसे व्यक्तिगत खेल पर ध्यान देकर नवोदय विद्यालय ने सराहनीय प्रयास किया है।

एसपी मयूर पटेल ने जवाहर नवोदय टू जपला के प्राचार्य मिथिलेश पांडेय के साथ मिलकर बैडमिंटन एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह नामधारी जवाहर नवोदय वन मेदिनीनगर के प्राचार्य जीके मिश्रा के विरुद्ध बैडमिंटन का मैच खेलकर किया। स्कूल के प्राचार्य जीके मिश्रा ने कहा कि बैडमिंटन टूर्नामेंट के आयेाजन के पीछे उनका उद्देश्य खेलकूद को बढ़ावा देना है। छात्रों को बैडमिंटन जैसे खेल के प्रति प्रेरित किया जा सके उनका यही मोटो है। आज का पहला मैच गर्ल्स टीम एलिट और संत मरियम के बीच खेला गया। टूर्नामेंट में कुल 14 स्कूल की टीम भाग ले रही है। इसमें कुल 94 छत्रत्र-छात्राएं शामिल होंगी। इस अवसर पर रेफरी सनत चटर्जी और मनेाज सिंह के अलावा स्कूल के शिक्षक कर्मी मौजूद थे। जिनमें मनोज तिवारी, बीएल लिलिहारे, राजीव कुमार, माधुरी कुजूर, रश्मि राय, राजकुमार महतो, भोला महतो एके सिंह आदि शामिल थे।



फोटो : 4 5

खेलकूद प्रतियोगिता में शपथ लेते खिलाड़ी।