पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बोलेरो से कुचलकर दो लोगों की मौत

बोलेरो से कुचलकर दो लोगों की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| झुमरी तिलैया

तिलैयाथानान्तर्गत बाईपास सुभाष चौक के निकट एक बोलेरो की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। जबकि ड्राइवर घायल हो गया। रविवार की रात करीब 9.30 बजे झुमरा हजारीबाग निवासी शंभु प्रसाद, विजय मेहता पलामू निवासी चंदन सिंह बाईपास सुभाष चौक के निकट गाड़ी का इंतजार कर रहे थे।

इसी क्रम में बरही की ओर से तेज गति से रही एक बोलेरो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इससे शंभू प्रसाद चंदन सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बोलेरो के ड्राइवर भोला राम को माथे में हल्की चोटें आई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर घायल चालक को प्राथमिक उपचार के लिए एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया साथ ही ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

नशेमें था ड्राइवर : प्रत्यक्षदर्शियोंके अनुसार बोलेरो चालक नशे में था। पहले से ही एक इंडिका को टक्कर मार भाग रहा था। बोलेरो तिलैया निवासी माखन शर्मा की बताई गई है।