पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मांगों को लेकर राजद ने दिया धरना

मांगों को लेकर राजद ने दिया धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलासमाहरणालय परिसर में सोमवार को अपनी 13 सूत्री मांगों के समर्थन में राजद जिला कमेटी ने धरना दिया। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजय कुमार चंद्रवंशी ने की। इसमें पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह, बालजीत राम, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण यादव, प्रदेश सचिव रवींद्र राम जिला प्रभारी अब्दुल खालिद मुख्य रूप से उपस्थित थे।

पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि लातेहार जिला पूरी तरह सुखाड़ की चपेट में है। लेकिन, अभी तक किसी नेता ने अकाल के सवाल पर आवाज नहीं उठाया है। उन्होंने लातेहार जिला को सुखाड़ क्षेत्र घोषित कर राहत कार्य चलाने की बात कही। महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष उषा देवी ने पारा शिक्षकों के मानदेय में वृद्धि करने उनकी सेवा स्थायी करने की मांग की।

प्रदेश उपाध्यक्ष लक्षमण यादव ने सांगठनिक मजबूती पर जोर देते हुए अागामी विधान सभा चुनाव में जिले के दोनों विधानसभा सीट से राजद के प्रत्याशी को भारी मतों से विजय बनाने की अपील की।

पूर्व विधायक बालजीत राम, प्रदेश स्तरीय नेता ब्यास यादव समेत अन्य राजद नेताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। धरना समाप्ति के बाद एक प्रतिनिधि मंडल ने महामहिम राज्यपाल के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। इसमें पलामू प्रमंडल को सुखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने, राहत कार्य चलाने, महंगाई एवं भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, पारा शिक्षकों को स्थायीकरण करने, बरवाडीह-अम्बिकापूर चिरमिरी लाइन निर्माण कार्य शुरू कराने, गारु प्रखंड में बिजली पहुंचाने, जिले के खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलने सहित १३ मांगे शामिल हैं। धरना कार्यक्रम में श्याम राम, सुर्यदेव गुप्ता, मो. नसीम, बसंत गंझू समेत बड़ी संख्या में राजद के पुरुष महिला कार्यकर्ता उपस्थित थे।



फोटोनंबर-१