- Hindi News
- राजहरा बचाओ संघर्ष समिति ने मनाया स्थापना दिवस
राजहरा बचाओ संघर्ष समिति ने मनाया स्थापना दिवस
मेदिनीनगर | कोलियरीप्रांगण में राजहारा बचाओ संघर्ष समिति का प्रथम स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मजदूर नेता समिति के संरक्षक सीता राम सिंह ने फीता काट कर किया। समिति के केंद्रीय अध्यक्ष शत्रुध्न कुमार सिंह ने झंडोत्तोलन कर सभी मांगों के प्रति संघर्ष की शपथ ली। कार्यक्रम के प्रबोधन सत्र का संचालन महासचिव रामप्रवेश सिंह ने किया। अशोक राम ने संघर्ष हेतु सब को तैयार रहने का आह्रवान किया। वहीं संरक्षक आंदोलन के मार्गदर्शक सतीश कुमार ने कहा कि आज का दिन मजदूरों के संघर्ष के इतिहास का महत्वपूर्ण दिन है।
हमें राजहारा बचाओ की इस लड़ाई को पलामू बचाओ में तब्दील करना है। उपाध्यक्ष सुधीर सिंह चौहान कोषाध्यक्ष राणा सिंह चौहान उप कोषाध्यक्ष इस्माइल खलीफा केंद्रीय समिति के राम सजीवन राम, राजू चौहान, असगर खलीफा, मनु पाल, रामलखन नोनिया, रामसागर सिंह आदि ने संघर्ष को तेज करने पर बल दिया। अध्यक्षीय संबोधन में शत्रुध्न कुमार शत्रु ने पिछले साल भर के चरणबद्ध आंदाेलन पर प्रकाश डाला। स्थापना दिवस कार्यक्रम में सुनीता देवी, देवंती देवी, पचिया देवी, सुषमा देवी, रानी देवी, जनेश्वर महतो, बिंदेश्वर पाल, कमलेश गुप्ता, अभिमन्यु चौहान, अविनाश मेहता, चानो देवी, रजंती देवी आदि उपस्थित थीं।