पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस पर गिरा हाईटेंशन तार, 5 लोग िजंदा जले

बस पर गिरा हाईटेंशन तार, 5 लोग िजंदा जले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | विश्रामपुर

पलामूजिला में विश्रामपुर थाना के नावाडीह कला ग्राम में रविवार सुबह 9:50 बजे एक यात्री बस बदन कोच पर 11 हजार वोल्ट का हाई टेंशन तार गिर जाने से पांच लोगों की मौत हो गई। करंट लगने से आठ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का शिकार हुई बस रायगढ़ (छत्तीसगढ) से सासाराम (बिहार) जा रही थी। मरनेवालों में मां-बेटा तीन अन्य यात्री शामिल हैं। घायलों का इलाज पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। स्थानीय बस एजेंट के अनुसार बदन बस (बीआर 26 जी 0614)में लगभग 50 यात्री थे।

बाइककी हैंडल में फंसा तार

प्रत्यक्षदर्शियोंके अनुसार बस की छत पर लदी चौकी के ऊपर मोटरसाइकिल रखी थी। वहीं विश्रामपुर से औरंगाबाद एनएच पथ को जोड़ने वाली पक्की सड़क पर 11 हजार वोल्ट का तार लंबे समय से नीचे लटक रहा था। बस पर लदी बाइक की हैंडिल में फंसकर विद्युत प्रवाहित तार टूट कर बस के ऊपर जा गिरा। इससे पूरे बस में हाई वोल्टेज करंट प्रवाहित हो गया। साथ ही बस के ऊपर रखे सोफा अन्य सामान में आग लग गई।

पिछले महीने बिहार के साहेबगंज में भी ऐसी ही घटना घटी थी। चास (बोकारो) से सुल्तानगंज जा रही कांवरियों से भरी बस हाईटेंशन तार की चपेट में गई थी। इस घटना में चार कांवरियों की मौत हो गई थी। वहीं 12 लोग बुरी तरह झुलस गए थे। बताया गया था कि घटनास्थल पर बिजली का तार काफी नीचे था, इसीलिए ऐसी घटना हुई थी।

अगस्त में भी हुई थी ऐसी घटना, झारखंड के चार लोगों की हुई थी मौत

ड्राइवर, मालिक पर मुकदमा दर्ज

विश्रामपुरथाना में बदन बस के मालिक, चालक पर दुर्घटना का मुकदमा दर्ज हुआ है। साथ ही थाना प्रभारी ब्यास राम ने विद्युत विभाग के विरुद्ध लापरवाही के कारण दुर्घटना होने के लिए प्राथमिकी दर्ज किया है।

तीन घंटे बाद आए अिधकारी

हादसेके तीन घंटे बाद भी प्रशासन का कोई पदाधिकारी कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। इसके बाद सदर एसडीओ सुरेंद्र कुमार वर्मा डीएसपी अजय कुमार स्थिति का जायजा लेने पहुंचे। वहां लोगों ने खूब हंगामा िकया।

लाइन काटने में देरी

बसको उसी हालत में छोड़कर बस के चालक, कंडक्टर खलासी निकल भागे। सूचना के बावजूद विद्युत विभाग से लाइन काटने में हुई देरी से बड़ी घटना घटी। विभाग ने आधे घंटे के बाद कनेक्शन काटा। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दी और मृतकों के परिजनों को मुआव