पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज से चलेगी शटल पैसेंजर

आज से चलेगी शटल पैसेंजर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्रामपुर | रेलप्रशासन ने नरमी दिखाते हुए नवरात्र-दशहारा त्योहार के आलोक में सोमवार से बरवाडीह से डिहरी ऑनसोन के बीच चलने वाली शटल पैसेंजर का परिचालन करने का निर्णय लिया है। धनबाद रेलमंडल के डीआरएम बीबी सिंह ने दूरभाष पर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सीआईसी सेक्शन की 6 अक्टूबर तक परिचालन स्थगित बररकाकाना-वाराणसी, बीडीएम पैसेंजर चुनार-बरवाडीह सीसीबी पैसेंजर के परिचालन शुरु करने के बारे में निर्णय लिया जायेगा। इसको लेकर सांसद वीडी राम ने जीएम हाजीपुर डीआरएम धनबाद मंडल से तीनों ट्रेनों को पलामू की लाइफ लाइन ट्रेन बताते हुए आसन्न त्योहार को देखते हुए परिचालन बहाल करने का आग्रह किया था। वहीं रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति ने 30 सितंबर से सतबहिनी स्टेशन में रेल चक्का जाम आंदोलन चलाने का एलान किया था। समिति के महासचिव वेदप्रकाश शर्मा ने इसकी घोषणा की थी।