- Hindi News
- भानु ने डंडई धुरकी प्रखंड के कई गांवों का दौरा किया
भानु ने डंडई धुरकी प्रखंड के कई गांवों का दौरा किया
नवजवानसंघर्ष मोर्चा की ओर से डंडई प्रखंड के विभिन्न गांवो में दशहरा मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री भानुप्रताप शाही ने डंडई के तसरार पंचायत के धोबी टोला तसरार, कपराठ, तुरिया टोला, चकरी, लोरा, सिकरिया, टोरीकला, नावाडीह, पोखरिया तसरार में आयोजित समारोह में लोगोंं को संबोधित किया। वे आदिम जनजाति के दुरुह गांव चकरी में शनिवार की देर रात पहुंचे। इस दौरान कोरवा जाति के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया।
ग्रामीणों ने कहा कि इस क्षेत्र में आज तक कोई भी विधायक यहां नही पहुंचा था। इसके बाद भानु लावादोनी, झपही टोला, बालेखांड़, महुदंड़, झोंतर आदि गांवों में भ्रमण कर लोगों को दशहरा की बधाई दी। साथ ही पचौर में पलामू के प्रथम सांसद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर भानु ने कहा कि वह दिन अब दूर नहीं है जब कनहर के पानी से गांव का आंगन लिपाएगा। उन्होंने कहा कि सर्वे शुरू हो गया है। कोर्ट से लड़कर कनहर को पूरा करायेंगे। िवकास की जो यात्रा बीच में छूट गई थी उसे वे इस चुनाव में जीत के बाद आगे बढ़ाएंगे।
उन्होंने लोगों से समर्थन की अपील की। कार्यक्रम का संचालन पार्टी के केन्द्रीय उपाध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी ने किया। इस मौके पर पार्टी के केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष भगत दयानंद यादव, केन्द्रीय संगठन मंत्री लक्ष्मण राम, महासचिव बबन पासवान, प्रखंड अध्यक्ष श्रवण चन्द्रवंशी, अलख निरंजन प्रसाद, दिलवर कुमार, देवनाथ राम, बनवारी, बिनोद, जितेन्द्र, कृष्णा पासवान, अहमद रसुल, बदरुददीन, मोनाजीर, रामकेश साह, सत्येन्द्र तिवारी, परमेश्वर यादव, रामाधार यादव, चंदू साह, बिरेन्द्र उंराव, कुलदीप उंराव सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। इधर भानू ने धुरकी प्रखंड के केतमा गांव के चंचल टोला पर वीर नव जवान भगत सिंह क्लब का उदघाटन नारियल फोड़ कर किया। इस अवसर पर उन्होंने गांव के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा की।
इसके बाद उन्होंने प्रखंड के शिवरी, करवापहाड़ आदि गांव का भी दौरा किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकारी अध्यक्ष भगतदयानंद यादव,केंद्रीय सदस्य इकबाल खान, बबन पासवान, लक्ष्मण राम, अखिलेश यादव, चांददेव बैठा, शशीकमलापुरी, शीतरजन भुइयां, संजय जायसवाल, उपेन्द्र चंद्रवंशी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
28जीएआरपीएच14-उपस