पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संघ का पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित

संघ का पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेदिनीनगर | विजयादशमीके अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघों के कार्यकर्ताओं के द्वारा पूर्ण गणवेश में लगभग चार सौ की संख्या में पथ संचलन का कार्यक्रम किया गया। जो जिला स्कूल प्रागंण से शुरु होकर शहर के प्रमुख मार्ग आढ़त रोड, बस स्टैंड, मुहान होते हुए जिला स्कूल प्रांगण में पुन: वापस आई। जिला स्कूल में प्रो कैलाश उरांव की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुई। इसके तहत सर्वप्रथम पूजा अर्चना की। अस्त्र-शस्त्र की पूजा की गई। साथ ही वंदना एवं सामूहिक गीत गाया गया। क्षेत्र सेवा प्रमुख संघ प्रचारक अजय ने अपने बौद्धिक के अंतर्गत स्वयं सेवकों को और अधिक संगठित होने का आह्वान किया। उनके द्वारा कहा गया कि संघ का कार्य लोगों को डराना नहीं है। शक्ति प्रदर्शन द्वारा बल्कि वैसे लोगों को सचेत करना है कि जो राष्ट्रद्रोही है। स्वयं सेवकों को उन्होंने स्वयं सेवक ही समाज के सभी सही कार्यों को अंजाम दे सकता है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रमुख रुप से विभाग संचालक ध्रुव नारायण सिंह, पलामू जिला संचालक सत्यनारायण प्रसाद, सह जिला संघ चालक दिनेश प्रसाद कश्यप, विभाग बौद्धिक प्रमुख सुनील पाठक , जिला प्रचार प्रमुख श्याम बिहारी शर्मा, परशुराम ओझा, श्यामनारायण दुबे, नीरज पांडेय उल्लेखनीय भूमिका निभाई।