पीड़ित महिला के लिए रक्तदान
गढ़वा | लायंसक्लब आॅफ गढ़वा विशाल के अध्यक्ष देवानंद शर्मा ने एक जरुरतमंद गर्भवती महिला को एक यूनिट निगेटिव ब्लड दान किया। रक्त की कमी से पीडि़त महिला के परिजन निगेटिव ब्लड के लिए पलामू ,लातेहार और गढ़वा में काफी खोजबीन की। उन्हें ब्लड नहीं मिला तब क्लब के अध्यक्ष को जानकारी मिलने पर उन्होंने सहर्ष रक्तदान की इच्छा व्यक्त की और ब्लड दिया। पीडि़त महिला एसून बीवी पति इम्तेयाज अंसारी मझिआंव थाना क्षेत्र के जोगीबीर गांव की रहनेवाली है।