पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनशन के समर्थन में छात्र संघों ने कैंडल मार्च निकाला

अनशन के समर्थन में छात्र संघों ने कैंडल मार्च निकाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेदिनीनगर | झारखंडइंटर शिक्षक संघ (जिक्टा) के प्रमंडलीय अध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी प्रो धीरेंद्र शर्मा द्वारा पांच सूत्री मांगों के समर्थन में किया जा रहा अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। अनशन के 48 घंटा से अधिक समय बीत जाने के कारण अनशनकारी प्रो धीरेंद्र शर्मा का स्थिति बिगड़ती जा रही है। मौके पर उन्होंने कहा कि अनशन के 24 घंटा बीतने के बावजूद भी शासी निकाय के अध्यक्ष सह सदर एसडीओ का अड़ियल रवैया कायम है।

उन्होंने बताया कि आमरण अनशन को कई बुद्धिजीवी वर्गों एवं छात्र संगठनों का समर्थन मिला है। रविवार को अनशन मांगों के समर्थन में छात्र संघों ने कैंडिल मार्च निकाला। कैंडिल मार्च शहर के रेड़मा से शुरू होकर छ: मुहान चौक तक गया तथा वहां सभा में तब्दील हो गया।

शिक्षक प्रतिनिधि प्रदीप कुमार सिंह ने पलामू प्रमंडल के सभी इंटरकर्मियों से इस आमरण अनशन को समर्थन देने की अपील की है। मौके पर आमरण अनशन पर बैठने वालों में प्रो अजय राम, प्रो कल्याण, प्रो राजीव तिवारी, प्रो संजीत सहित कई लोगों के नाम शामिल हैं। इधर भारतीय समता समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुखलाल प्रजापति ने बताया कि आमरण अनशन पर बैठे प्रो शर्मा की हालत काफी नाजुक हो गई है। उन्होंने कॉलेज कर्मियों के पांचों मांगों को जायज ठहराया है।



उन्होंने नैतिक समर्थन देते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से समर्थन करने की अपील की है। उन्होंने कॉलेज के पदेन अध्यक्ष एसडीओ एवं शासी निकाय के सदस्यों से कर्मियों के पांचों मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए अनुदान की राशि का वितरण का आग्रह किया है।