पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भगवान की सजाई गई सृष्टि को बचाएं : नामधारी

भगवान की सजाई गई सृष्टि को बचाएं : नामधारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेदिनीनगर | विश्वकर्मापूजा के पावन अवसर पर चैनपुर प्रखंड के ग्राम खूरा कला में भगवती जागरण का आयोजन किया गया। मौके पर कई प्रसिद्ध भजन गायिकाओं ने अपने भक्ति गीत प्रस्तुत किए। पंजाब से आयी रानी, जमशेदपुर से शिवांगी, गोपालगंज से स्वीटी वाराणसी से राधा पांडेय ने अपने गीतों से दर्शकों को मुग्ध कर दिया। इस भजन कार्यक्रम में पलामू के मशहूर संगीतज्ञ उमाकान्त मिश्रा, रांची सेे पंकज कुमार निराला, जमशेदपुर से सुनील मस्ताना, छपरा से शैलेश परवाना ने भी अपना गायन प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन युवा नेता दिलीप सिंह नामधारी ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विस अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी मौजूद थे। दिलीप नामधारी ने अपने संबोधन में जनता को प्रेरित किया कि वह भगवान विश्वकर्मा द्वारा सजाई गई इस सृष्टि की शकल को बदसूरत होने दें। नदियां, पहाड़, जंगल, समुद्र अन्य वस्तुएं विश्वकर्मा जी ने बड़े अच्छे ढंग से सजाई है। इसलिए आज आवश्यक है कि हम जंगलों को बर्बाद करें, नदियों को प्रदूषित करें पर्यावरण को किसी तरह का आघात लगने दें। उन्होंने दुःख प्रकट किया कि आज गंगा को भी प्रदूषित कर दिया गया है जिसके चलते आज भारत को प्रकृति का प्रकोप सहना पड़ रहा है। पिछले वर्ष 2013 में उतराखंड में भयंकर बाढ़ ने हजारों तीर्थयात्रियोंं की जानें ले लीं। इस वर्ष जम्मू कश्मीर में बाढ़ के रूप में प्रकृति के प्रकोप को सबने देखा है। इन्दर सिंह नामधारी ने जनता से आग्रह किया कि जिस तरह से पर्यावरण को प्रदूषित करने से देश को बचाना है। उसी तरह राजनीति को प्रदूषित होने से भी बचाना है। सभा में कई लोग उपस्थित थे जिनमें शिवपूजन ठाकुर, हरिद्वार यादव, बबलू ठाकुर, भोला चैधरी, संजय चौधरी, उमेश तिवारी, सुधीर चौधरी, भोला पाण्डेय, काशी प्रसाद, बबलू तिवारी, नन्द किशोर मेहता, प्रभु राम, मुन्ना शुक्ला, चन्दन सिंह, विनय तिवारी, संजय, संदीप रवि, पप्पु, रंजन चन्द्रवंशी, बुधदेव चौधरी, गणेश रवि, नागेन्द्र भुईया, सत्यानारायण यादव, डाॅ. विनोद चौधरी, मकसूदन चौधरी, सुरेश कुमार चौधरी, राजेन्द्र चौधरी, सत्येन्द्र चौधरी, जगदीश चौधरी इत्यादि मौजूद थे।