पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कश्मीर में फंसे मजदूरों को सकुशल लाने की पहल

कश्मीर में फंसे मजदूरों को सकुशल लाने की पहल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेदिनीनगर | झारखंडसरकार के ग्रामीण विकास श्रम नियोजन मंत्री केएन त्रिपाठी झारखंड के मजदूरों को सुरक्षित जम्मू कश्मीर से लाने के लिए केंद्रीय श्रम राज्य मंत्री किरण रिज्जू से दिल्ली में मुलाकात की। उन्होंने सभी झारखंडी मजदूरों की सकुशल वापसी के लिए सकरात्मक पहल करने का आग्रह किया। वे 17 सितंबर को कश्मीर के राहत शिविर भी गए। वहां से उन्होंने 6 मजदूरों को हवाई यात्रा से रांची लाने का मार्ग प्रशस्त किए। पूरी व्यवस्था सुनिश्चित कराई। यह जानकारी मंत्री के मीडिया प्रभारी नवीन तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि झारखंड के मजदूर जो रोजी रोटी की तलाश में कश्मीर गए थे, मंत्री की इस पहल से वे अब सकुशल लौट सकेंगे। इधर कांग्रेस के जिला सचिव रिजवान खान ने कहा कि ग्रामीण विकास मंत्री के कार्य देख उनके विरोधी घबरा गए हैं। मंत्री त्रिपाठी ने कम समय में पूरे राज्य में विकास की जो इबादत लिखी है उससे भाजपा डर गई है। यही कारण है कि पलामू में उनका विरोध भ्रष्टाचार के आरोपी कतिपय नेता करने लगे हैं।



उन्होंने कहा कि मंत्री ने जिले ही नहीं राज्य के विकास के लिए कई रचनात्मक काम किए हैं। जिससे उनकी ख्याति बढ़ गई है। वे झारखंड के विकास पुरुष बन गए हैं।



फोटो28: कश्मीर के राहत शिविर में ग्रामीण विकास मंत्री केएन त्रिपाठी।

कश्मीर के राहत शिविर में मंत्री केएन त्रिपाठी।